मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > कॉन्टिनेंटल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्‍प्रिंग रोल
ND
- संध्या मिरचंदानी
सामग्री :
कवरिंग के लिए- आधा कटोरी मैदा, 2 से 3 आरारोट, नमक स्‍वादानुसार, चुटकी भर काली मिर्च, फिलिंग के लिए- 1 टेबल स्‍पून तेल, 1 टी-स्‍पून बारीक कटी लहसुन, आधा टी स्‍पून चीली सॉस और आधा टी स्‍पून सोया सॉस।
  कवरिंग की सारी सामग्री मिलाएँ और नरम आटा गूँथ लें। आटा गूँथने के 8 से 10 मिनट बाद 7-8 लोइयाँ बनाएँ और चपाती जैसा बेल कर अलग रखें। 2 टी स्‍पून तेल में अदरक, लहसुन, प्‍याज और हरी मिर्च डालें। 2-3 मिनट तक पकाएँ।      

विधि:

सब्‍जियाँ डालें। करीब 2 मिनट पकाएँ। नमक, काली मिर्च और अजिनोमोटो और सॉस डालकर अलग रखें। चपाती के चारों ओर सिलिंग पेस्‍ट (2-3 टेबल स्‍पून मैदा और 2 से 3 टेबल स्‍पून पानी का मिश्रण) लगाएँ।

फिलिंग को इन चपातियों के एक साइड पर रखें और लिफाफेनुमा फोल्‍ड करें। डीप फ्राई करें और तिकोना काट लें। टूथपिक और सॉस लगाकर पेश करें।
और भी
पास्‍ता इन केप्‍सिको सॉस
सींख पटेटौ
चॉप्‍सी बास्‍केट
कन्‍वेक्‍यशनल स्‍पंज केक
वेज नूडल्‍स/सिंगापुरी नूडल्‍स
पास्‍ता इन केप्‍सिको सॉस