मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > उपवास के पकवान > सिंघाड़े-आलू के बड़े
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सिंघाड़े-आलू के बड़े
ND

सामग्री :
250 ग्राम सिंघाड़े का आटा, 2 उबले आलू बारीक मैश किए हुए, एक कटोरी पीसे मूँगफली दाने, 4-6 हरी मिर्च बारीक कटी, हरा धनिया बारीक कटा, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच जीरा, पाव चम्मच लाल मिर्च पावडर, तलने के लिए तेल।

विधि :
उपरोक्त सभी सामग्री को मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब आटे की तरह गूँथ लें। 5-10 मिनट बाद आटे की टिकिया की साइज के गोले बनाकर दोनों हथेलियों के बीच रखकर बड़े का आकार दें और गरमा-गरम तेल में तलें।

अब गरमा-गरम बड़ों को दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मनमोहक रबड़ी-घेवर
मोरधन ढोकला
फलाहारी पूरन पोली
मोरधन चावल व दाल
खजूर-तिल पराठा
पौष्‍टिक साबूदाना खीर