मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > उपवास के पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तिल-मूँगफली के लड्डू  Search similar articles
राजश्री कासलीवाल
ND

सामग्री :
मूँगफली दाने 250 ग्राम, गुड़ 250 ग्राम, 100 ग्राम खोबरा बूरा, 100 ग्राम तिल, इलायची 4-5

विधि :
मूँगफली दाने और तिल को धीमी आँच पर अलग-अलग अच्छे से सेक लें। ठंडे होने के बाद दाने के छिलके साफ करके उसमें तिल मिलाकर पीस लें।

अब इसमें गुड़ को बारीक कर मिला लें। उसमें खोबरा बूरा व इलायची पावडर मिलाकर पूरे मिश्रण को हाथ से मिलाकर एकसार कर लें।
  मूँगफली दाने और तिल को धीमी आँच पर अलग-अलग अच्छे से सेक लें। ठंडे होने के बाद दाने के छिलके साफ करके उसमें तिल मिलाकर पीस लें।      


अब एक कटोरी में थोड़ा-सा दूध लेकर हाथ गीले कर लें और इस मिश्रण के गोल-गोल लड्डू बना लें। लीजिए तैयार है फलाहारी लड्‌डू।
और भी
मोतिया पनीर
साबूदाना चाट
खोया-गुड़ रोल
तिल-गुड़ का तिलकुटा
पोटॅटो हलवा
साबूदाने के पकौड़े