मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > उपवास के पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोरधन कचोरी
ND

सामग्री :
मोरधन 100 ग्राम, आलू मध्यम आकार के 3, राजगिरे का आटा 100 ग्राम, सिंघाड़े का आटा 50 ग्राम, तेल 200 ग्राम, कालीमिर्च, लौंग, लालमिर्च, अदरक का पेस्ट, जीरा सभी चीजें एक-एक छोटा चम्मच, नमक अंदाज से, हरीमिर्च 8-10, हरा धनिया बारीक कटा हुआ।

विधि :
मोरधन को साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दें, फिर मिक्सी में महीन पीस लें। आलू उबालकर मेश कर लें। कड़ाही में 50 ग्राम तेल डालकर गरम करें। जीरा व हरी मिर्च डाल दें, तड़कने लगे तब मोरधन का पेस्ट डालकर धीमी आँच पर भूनें।

खुशबू आने लगे तब आलू का पेस्ट व सारे मसाले डाल दें। कुछ देर और भूनें, उतारकर हरा धनिया डाल दें। ठंडा होने पर बड़े आंवले के आकार की गोलियाँ बना लें।
  मोरधन को साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दें, फिर मिक्सी में महीन पीस लें। आलू उबालकर मेश कर लें। कड़ाही में 50 ग्राम तेल डालकर गरम करें। जीरा व हरी मिर्च डाल दें, तड़कने लगे तब मोरधन का पेस्ट डालकर धीमी आँच पर भूनें।      


अब राजगिरे व सिंघाड़े के आटे में थोड़ा-सा नमक व एक छोटा चम्मच तेल डालकर पूड़ी के आटे जैसा घूंथ लें, छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर छोटी-छोटी पपड़ी बेलें। हर पपड़ी में मिश्रण की गोली रखकर कचोरी का आकार दें।

अब खुले तेल में धीमी आँच पर गुलाबी तल लें, आपकी खस्ता कचोड़ियाँ तैयार हैं। सौंधी महक वाली इन कचोरियों से पड़ोसियों के मुँह में भी पानी आ जाएगा। गर्मागर्म टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।
और भी
स्पंजी मोरधन
पौष्टिक मोरधन खीर
शकरकंद हलवा
पकौड़ी रायता
चटपटा मोरधन पुलाव
मूँगफली की कढ़ी