मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > उपवास के पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पौष्टिक मोरधन खीर
ND

सामग्री :
मोरधन 100 ग्राम, दूध 1 लीटर, शक्कर 200 ग्राम, इलायची 8-10, थोड़ी सी केसर, मिला-जुला कटा हुआ मेवा 1 कप।
  दूध उबलने के लिए रख दें। जब यह उबलने लगे मोरधन साफ करके धोकर दूध में डाल दें और लगातार चलाती रहें। जब मोरधन फूल जाए तो शक्कर डालकर अच्छी तरह मिला दें। धीमी आँच पर उबलने दें।      

विधि :
दूध उबलने के लिए रख दें। जब यह उबलने लगे मोरधन साफ करके धोकर दूध में डाल दें और लगातार चलाती रहें। जब मोरधन फूल जाए तो शक्कर डालकर अच्छी तरह मिला दें। धीमी आँच पर उबलने दें।

जब खीर थोड़ी गाड़ी होने लगे तब आँच से उतारकर अच्छी तरह घोट दें। फिर इसमें इलायची पीसकर मिला दें।

अब केसर को दूध में घोटकर मिला दें और मेवे से सजा दें। ठंडी होने पर फ्रिज में रख दें। करीब 2 घंटे बाद परोसें। यह एक पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक फलाहार है।
और भी
शकरकंद हलवा
पकौड़ी रायता
चटपटा मोरधन पुलाव
मूँगफली की कढ़ी
घीया की भाखरी
साबूदाने की कचोरी