मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > उपवास के पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पकौड़ी रायता
4 व्यक्तियों के लि
ND

सामग्री :
100 ग्राम कुट्टू का आटा, 500 ग्राम दही, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच लालमिर्च, 1/4 चम्मच भुना पिसा जीरा, 1/4 चम्मच हरा धनिया, तलने का घी।
  आटे में 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच मिर्च, जीरा और 1/2 चम्मच हरा धनिया मिला लें। 1 चम्मच घी का मोयन देकर पानी मिलाकर पकौड़े जैसा घोल बना लें।      


विधि :
आटे में 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच मिर्च, जीरा और 1/2 चम्मच हरा धनिया मिला लें। 1 चम्मच घी का मोयन देकर पानी मिलाकर पकौड़े जैसा घोल बना लें।

इसमें खूब अच्छी तरह फेंटकर हल्का कर लें। घी गर्म कर छोटी-छोटी सुनहरी पकौड़ी तल लें। दही छान लें। यदि ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा दूध मिलाकर पतला कर लें। इसमें 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच लालमिर्च और भुना जीरा मिला लें।

परोसने के 1/2 घंटे पहले पकौड़ी-दही में मिला दें। ऊपर से हरा धनिया बुरका दें।
और भी
चटपटा मोरधन पुलाव
मूँगफली की कढ़ी
घीया की भाखरी
साबूदाने की कचोरी
राजगिरे की पूरी
राजगिरे का हलवा