मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > उपवास के पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मूँगफली की कढ़ी
6 व्यक्तियों के लि
ND

सामग्री :
3 बड़े चम्मच सेंकी, भुनी कटी मूँगफली, 3 बड़े चम्मच कसा नारियल, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच शक्कर, 3/4 चम्मच जीरा, 4 हरीमिर्च, 3 1/2 बड़ा चम्मच हरा धनिया, 1/2 कप दही, 2 बड़े चम्मच बारीक कटा खीरा, 1 बड़ा चम्मच घी।
  मूँगफली, नारियल, हरीमिर्च, नमक, शक्कर, 1/4 चम्मच जीरा और 3 बड़े चम्मच हरा धनिया को महीन पीस लें। इसमें 2 कप पानी तथा दही मिलाकर घोल तैयार कर लें।      


विधि :
मूँगफली, नारियल, हरीमिर्च, नमक, शक्कर, 1/4 चम्मच जीरा और 3 बड़े चम्मच हरा धनिया को महीन पीस लें। इसमें 2 कप पानी तथा दही मिलाकर घोल तैयार कर लें।

घी गर्म कर 1/2 चम्मच जीरे का छौंक देकर घोल डाल दें। इसे बराबर चलाते रहें। मंदी आँच पर 10-15 मिनट पकाकर उतार लें।

परोसने के पहले खीरा तथा 1/2 बड़ा चम्मच हरा धनिया बुरका कर परोसें।

नोट : यह मोरधन (सामख) के पुलाव के साथ अच्छी लगती है।
और भी
घीया की भाखरी
साबूदाने की कचोरी
राजगिरे की पूरी
राजगिरे का हलवा
पोटॅटो किस
केले का चीला