मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > उपवास के पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजगिरे का हलवा
- राजश्री
ND

सामग्री :
100 ग्राम राजगिरा आटा, पाव कटोरी शक्कर, पाव चम्मच इलायची पावडर, पाव कटोरी कटे मेवे, घी आवश्यकतानुसार व गरम पानी आधा गिलास।
  राजगिरा आटे को छान लें। अब एक कड़ाही में घी गरम करके आटे को धीमी आँच पर जब तक सेकें तब तक आटे में से भीनी-भीनी खुशबू न आने लगे।      


विधि :
राजगिरा आटे को छान लें। अब एक कड़ाही में घी गरम करके आटे को धीमी आँच पर जब तक सेकें तब तक आटे में से भीनी-भीनी खुशबू न आने लगे।

राजगिरे की घी में अच्छी तरह सिकाई होने के बाद उसमें गरम पानी डालें व अच्छी तरह हिलाएँ साथ ही शक्कर भी डालें व हिलाती रहें। जब हलवे का मिश्रण कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें।

ऊपर से इलायची पावडर और कटे मेवे डालकर मिलाएँ और ढँक दें। अब राजगिरा हलवा सर्व करें।
और भी
पोटॅटो किस
केले का चीला
आलू-सिंघाड़ा लड्डू
सांबर
नारियल की चटनी
मसाला डोसा स्पेशल