मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > उपवास के पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
केले का चीला
ND

सामग्री :
250 ग्राम कुट्‍टू (राजगिरा) का आटा, 4 पके केले, दूध 1 कप, इलायची पावडर 1/4 चम्मच, नारियल बुरादा 1 बड़ा चम्मच, शक्कर 50 ग्राम, घी 1 बड़ा चम्मच।
  केले को शक्कर और दूध के साथ मिलाकर मिक्सी में पीस लें। कुट्‍टू के आटे में केले का पिसा मिश्रण, नारियल का बुरादा एवं इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।      

विधि :
केले को शक्कर और दूध के साथ मिलाकर मिक्सी में पीस लें। कुट्‍टू के आटे में केले का पिसा मिश्रण, नारियल का बुरादा एवं इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

नॉनस्टिक पैन पर थोड़ा घी लगाकर एक बड़ा चम्मच मिश्रण फैला दें। एक ओर सिक जाने पर दूसरी ओर सेंकें। गरमा-गरम चीले को सेंधा नमक वाले नींबू के अचार या चटनी के साथ सर्व करें।
और भी
फलाहारी लड्डू
सांबर
नारियल की चटनी
मसाला डोसा स्पेशल
कटलेट्स
पनीर भुर्जी