मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > उपवास के पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मसाला डोसा स्पेशल
ND

डोसा सामग्री : 250 ग्रा. मोरधन या भगर, 1 छोटा चम्मच साबूदाना।

भरावन की सब्जी :
4 आलू मध्यम आकार के, 1 बड़ा चम्मच मूँगफली के दानों का चूरा मोटा, 1 छोटा चम्मच खसखस के दाने, 1 छोटा चम्मच खड़ा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च एवं 1/4 चम्मच कालीमिर्च पावडर, 1/4 छोटा चम्मच जीरा, 10 काजू, 15 किशमिश, 2 कटी हुई हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, 1 बड़ा चम्मच घी/ तेल, नमक स्वादानुसार।
  सर्वप्रथम मोरधन व साबूदाना एक दिन पहले सुबह गलाएँ। दूसरे दिन सुबह मिक्सी में पीसें फिर शाम को डोसा बनाएँ। कुकर में आलू उबालें, छीलें, बारीक टुकड़ों में काट लें। हरा धनिया, हरी मिर्च काटें, कड़ाही में घी गर्म करने रखें।      


सजावट के लिए :
पीला रंगा खोपरा बूरा, काजू, हरा धनिया, थोड़ा पनीर।

विधि :
सर्वप्रथम मोरधन व साबूदाना एक दिन पहले सुबह गलाएँ। दूसरे दिन सुबह मिक्सी में पीसें फिर शाम को डोसा बनाएँ। कुकर में आलू उबालें, छीलें, बारीक टुकड़ों में काट लें। हरा धनिया, हरी मिर्च काटें, कड़ाही में घी गर्म करने रखें।

जीरा, खड़ा धनिया, खसखस, हरी मिर्च का बघार बनाएँ। मूँगफली का चूरा डालें। आलू व काजू के टुकड़े, किशमिश, नमक, काली व लालमिर्च पावडर डालें। हरा धनिया डालें। अच्छी तरह मिलाएँ। डोसे के मिश्रण में नमक मिलाकर फेंटें। पानी की सहायता से चिले के मिश्रण जैसा बनाएँ।

तवे पर घी बिल्कुल थोड़ा-सा अच्छी तरह फैलाएँ। कड़छी से धीरे-धीरे मिश्रण गोलाई में डालें। आवश्यकता हो तो कटोरी पानी में डूबोकर गीली कटोरी से फैलाएँ। पतला डोसा बनाएँ। ढँक दें। फिर पलटें।

किनारे छूटने लगे तक पुनः पलटाकर जाली वाला हिस्सा नीचे कर लें। सब्जी भरकर तीनों ओर से किनारे मोड़ें। रंगीन खोपरा, हरा धनिया, कद्दूकस किए पनीर से डोसा सजाकर पेश करें।
और भी
कटलेट्स
पनीर भुर्जी
मोरधन के स्पंजी ढोकले
शकरकंद कीस
दही-आम की लस्सी
मेवे से सजे साबूदाना रबड़ी-घेवर