शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. मकर संक्रां‍ति
  4. Makar Sankranti aur12 rashiya
Written By

मकर संक्रांति पर सूर्य का राशि परिवर्तन, क्या होगा 12 राशियों पर असर

मकर संक्रांति पर सूर्य का राशि परिवर्तन, क्या होगा 12 राशियों पर असर - Makar Sankranti aur12 rashiya
सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में जब प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इस दिन से सूर्य की उत्तरायण गति आरंभ होती है इसलिए इसे उत्तरायणी के नाम से भी पुकारा जाता है। आइए जानें राशि अनुसार कैसी है यह संक्रांति आपके लिए... 
 
मेष : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि और लाभ के अवसर मिलेंगे।
 
वृष : विवाद और मानसिक कष्ट की संभावना बनेगी।
 
मिथुन : कोर्ट-कचहरी के मसलों में कष्ट और धन का अपव्यय हो सकता है।
 
कर्क : दांपत्य संबंधों में विवाद और मान हानि की संभावना है।
 
सिंह : शत्रुओं पर विजय प्राप्ति और रोगों से निजात मिलेगी।
 
कन्या : उच्च अधिकारियों से तनाव मिलेगा, संभल कर यात्रा करने की आवश्यकता है।
 
तुला : जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में सर्तकता रखने की आवश्यकता है।
 
वृश्चिक : तरक्की के अवसर और आय में वृद्धि की संभवना है।
 
धनु : धन हानि और सिर और आंखों में पीड़ा के योग है।
 
मकर : मान-सम्मान में वृद्धि। लाभ के अवसर आ रहे हैं। धन के लिए प्रयास करने पड़ेंगे।
 
कुंभ : यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि। यात्रा-मनोरंजन के योग हैं। धन प्राप्ति के विशेष अवसर आएंगे। 
 
मीन: धन, पदोन्नति और मान-सम्मान के अवसर मिलेंगे।