गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Tornado, natural phenomena
Written By कीर्ति राजेश चौरसिया
Last Modified: बुधवार, 27 जुलाई 2016 (16:45 IST)

बादल पीने लगे बांध का पानी

बादल पीने लगे बांध का पानी - Tornado, natural phenomena
कभी-कभी प्रकृति में ऐसी अद्‍भुत घटनाएं देखने को मिलती है कि यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक नजारा बुंदेलखंड के झांसी जिले के माता टीला बांध में देखने को मिला। लोग उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब बांध का पानी बादलों की ओर जाने लगा।  
माता टीला में साफ बादल में अचानक तेज हवाओं के साथ बांध में मौजूद पानी आसमान की तरफ उड़ने लगा और गोल-गोल घूमकर आसमान के अंदर समाने लगा। इसे देखकर लोग अचंभे में पड़ गए। काफी देर तक यह नजारा चलता रहा और बांध का पानी बड़े पैमाने में आसमान की तरफ खिचता चला जा रहा था। जैसे प्यासा आसमान अपनी प्यास बुझा रहा हो। 
 
इस कुदरती घटना को वहां मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया में  वायरल कर दिया वैज्ञानिक भाषा में ऐसी घटना को बवंडर कहा जाता है, जो किसी तालाब या पानी भरे स्थान पर आ जाए तो पानी आसमान की तरफ उड़ने लगता है। 
 
बवंडर अमेरिका, दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया और अन्य महाद्वीपो पर काफी बड़े स्तर पर आते हैं जो काफी नुकसान भी पहुचाते हैं। ऐसा ही एक छोटे से रूप में यह एक टोर्नाडो था। इसे देखकर लोग भयभीत हो गए थे।  बवंडर बनने का कारण अलग-अलग तापमान का निलंबन होता है, बवंडर तब भी बनते हैं जब गर्म हवा एक दिशा से आ रही हो और ठंडी हवा दूसरी दिशा से जिसके चलते भी बवंडर बन जाते हैं।