गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. snake caught by income tax officer
Written By
Last Modified: बड़वानी , रविवार, 20 नवंबर 2016 (12:39 IST)

आयकर अधिकारी ने पकड़े 5 खतरनाक सांप

आयकर अधिकारी ने पकड़े 5 खतरनाक सांप - snake caught by income tax officer
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा के एक आयकर अधिकारी ने बीते 24 घंटों में 5 खतरनाक सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ा है।
 
बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर सेंधवा की जगन्नाथपुरी कॉलोनी में करीब 5 फीट लंबाई वाला कोबरा सांप एक बंगले में दिखा। इसी प्रकार रात्रि में मैकेनिक नगर में एक ट्रक बॉडी रिपेयर करने वाले के परिसर में 3 घोड़ापछाड़ सांप दिखे, वहीं शनिवार को दोपहर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के पीछे शासकीय क्वार्टर के पास 1 कोबरा सांप निकला।
 
तीनों स्थानों पर सूचना मिलने पर आयकर आधिकारी शेरसिंह गिन्नारे ने सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा। मैकेनिक नगर व हायर सेकंडरी स्कूल के पीछे अधिकारी को सांप पकड़ते देखे लोगों का हुजूम लग गया।
 
आयकर अधिकारी ने बताया कि वे आमजन व सांपों की जान बचाने के उद्देश्य से 200 से अधिक सांप पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नोटबंदी से डिजिटल भुगतान से कंपनियों की चांदी