बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Prostitution
Written By
Last Updated :इंदौर , मंगलवार, 22 दिसंबर 2015 (23:24 IST)

मसाज पार्लर की आड़ में 'देह व्यापार'

मसाज पार्लर की आड़ में 'देह व्यापार' - Prostitution
इंदौर। शहर में मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार करते 8 युवतियों और 5 युवकों को पुलिस ने छापे के दौरान गिरफ्तार किया है। ये युवतियां बड़े घरानों से ताल्लुक रखती हैं। एक युवती का पति नेवी में ऑफिसर है। दूसरी का पति दार्जिलिंग में कारोबार करता है।
 
पुलिस इस रैकेट के सरगना सागर जैन और उसकी प्रेमिका को तीन दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई। दोनों अभी भी वॉट्सएप पर सक्रिय हैं। 
 
पुलिस ने सपना संगीता रोड स्थित रेड ऐपल और जेनिस मसाज पार्लर पर छापा मारा था। यहां से 8 युवतियां और 5 युवकों को गिरफ्तार किया था। सभी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार कर रहे थे। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही आरोपियों के परिजन थाने और कोर्ट पहुंचे। 
 
अखबारों में नाम छपने पर रिश्तेदारों ने उसे ताने देना शुरू कर दिए। उसने पत्नी को जमकर फटकार लगाई और कहा कि मैंने तुमसे परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की और तुम देह व्यापार करने लगी। अब नहीं रहना तुम्‍हारे साथ। एक युवती के पति का दार्जिलिंग में व्यापार है। उसने भी पत्नी से तलाक लेने का विचार बनाया है। 
 
उधर, लसूड़िया थाने में पकड़ी गई कई युवतियां अपने पति को छोड़ चुकी हैं। टीआई आरडी कानवा के मुताबिक कई आरोपियों से परिजनों ने मुलाकात ही नहीं की।
 
पॉश कॉलोनियों में चल रहे हैं अड्डे : शहर के अन्य कई क्षेत्रों में चल रहे महिलाओं द्वारा अनैतिक कारोबार की सूचनाएं मिली हैं, जिसमें सुदामा नगर, राजेंद्र नगर, जूनी इंदौर, महालक्ष्मी नगर, विजय नगर क्षेत्र में कई महिलाएं लड़कियों की सप्लाई करने में लिप्त हैं। 
 
देह व्‍यापार के इस घिनौने कारोबार की सरगना महिला लड़कियों की फोटो व्हॉट्सएप पर डिस्प्ले पिक्चर लगा लेती हैं, जिससे कि ग्राहक आसानी से फोटो देखकर बुकिंग करता है। पुलिस कॉल डिटेल की छानबीन कर रही है।