शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Pakistani hackers, Sagar university website, Sagar
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (20:52 IST)

पाकिस्तानी हैकर ने की सागर विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक

पाकिस्तानी हैकर ने की सागर विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक - Pakistani hackers, Sagar university website, Sagar
सागर (मध्यप्रदेश)। यहां स्थित डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को एक कथित पाकिस्तानी हैकर ने हैक कर लिया है और उसके होमपेज पर अपने देश का झंडा और भारत की साइबर सुरक्षा का मखौल बनाता एक संदेश डाल दिया है।
 
इस बारे में खबर फैलते ही विश्वविद्यालय के प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर वेबसाइट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। विश्वविद्यालय के मीडिया अधिकारी दिवाकर राजपूत ने बताया कि जैसे ही प्रशासन को इस बारे में सूचना मिली वेबसाइट को बंद कर दिया गया और बाद में फिर से शुरू कराया गया।
 
हैकर ने भारत की साइबर सुरक्षा का मखौल बनाते हुए एक भारतीय फिल्म का संवाद लिखा, कमाल करते हो पांडे जी. इस हैक को पाकिस्तानी हैकर ने अंजाम दिया है और इस तरह भारत की साइबर सुरक्षा के मुंह पर एक तमाचा लगाया है। 
 
खुद को साइबर वर्ल्ड का अलकायदा बताते हुए हैकर ने आगे लिखा है, भारत सरकार हमें साइबर अपराधी मानती है, हां हम साइबर स्पेस के अलकायदा हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
देशभर में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन पर्व