शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Old notes, new notes, cash
Written By कीर्ति राजेश चौरसिया
Last Updated :इंदौर , शनिवार, 10 दिसंबर 2016 (21:56 IST)

12 लाख की नकदी के साथ दो गिरफ्तार (वीडियो)

12 लाख की नकदी के साथ दो गिरफ्तार (वीडियो) - Old notes, new notes, cash
इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों को नकद 12 लाख 10 हज़ार रुपए के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के ही खरगोन जिले के कसरावद के रहने वाले हैं। दोनों मोटरसाइकल से एक काले बैग में नकद रुपए लेकर कसरावद से इंदौर आ रहे थे। 
पुलिस चेकिंग के दौरान दोनों को नकद रुपयों के साथ पकड़ा गया है। पुलिस अभी इनसे रुपयों के बारे में पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपियों ने यह स्पष्ट नहीं बताया है कि यह पैसे कहांं से लेकर आए हैं और कहां लेकर जा रहे थे। इन नोटों में नए-पुराने नोट शामिल हैं।