शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Neemuch road accident
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 मई 2017 (15:31 IST)

श्रद्‍धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 11 लोगों की मौत

श्रद्‍धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 11 लोगों की मौत - Neemuch road accident
नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में गुरुवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। 
 
नीमच पुलिस सूत्रों ने बताया कि नीमच से राजस्थान के निंबाहेड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर कानका फंटे में एक ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 22 लोग गंभीर घायल हैं, जिनको जिला अस्पताल लाया गया है।
 
नीमच एसडीएम आदित्य शर्मा ने बताया कि मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के खंडेरिकाचारिया से सुबह ये सभी लोग राजस्थान के चित्तौड़ जिले स्थित सांवरियाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी इनका वाहन असंतुलित होकर पलट गया। 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे, छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल है, वहीं घायलों में 10 पुरुष, 10 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
नीमच में बुधवार को एक और बड़े हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मनासा थाना क्षेत्र के आंत्रीमाता से एक किमी दूर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 21 घायल हो गए थे। सभी लोग मंदसौर के लोद क्षेत्र से आंत्रीमाता में एक मन्नत के कार्यक्रम में शामिल होकर मंदसौर के भूखी गांव जा रहे थे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
हाईवे पर हैवान, पहले भी हुए हैं गैंगरेप व लूटपाट...