बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh news in hindi
Written By
Last Modified: रायसेन , रविवार, 11 सितम्बर 2016 (15:22 IST)

छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने खाया जहर

छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने खाया जहर - Madhya Pradesh news in hindi
रायसेन। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के मेहगवा गांव में छेड़छाड़ की शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण रविवार को दो सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों स्कूली छात्राओं को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार 18 वर्षीय धनबाई और उसकी छोटी बहन ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों को तत्काल पास ही स्थित बेगमगंज के अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें रायसेन जिला अस्पताल भेजा। दोनों को भर्ती कराके इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। 
 
सूत्रों ने प्रारंभिक पड़ताल के हवाले से बताया कि गांव का ही एक लड़का पिछले लगभग 1 वर्ष से दोनों बहनों के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस में इसकी शिकायत की गई लेकिन इसके बावजूद लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
वेंकैया बोले, क्या जाकिर नाइक भारतीय मुसलमानों का मुखिया है...