मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh ex governor Ramnaresh Yadav dies
Written By
Last Updated :लखनऊ , मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (10:17 IST)

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का निधन - Madhya Pradesh ex governor Ramnaresh Yadav dies
लखनऊ। मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का बुधवार को लखनऊ के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 
 
यादव उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संभवतः उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह जिले आजमगढ़ में किया जाएगा। 
 
राजभवन सूत्रों ने यहां बताया कि यादव का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह लगभग नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 89 वर्ष के थे।
 
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद समेत अनेक महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके यादव कुछ समय पहले ही मध्यप्रदेश के राज्यपाल के तौर पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करके यहां से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।
 
मध्यप्रदेश के राज्यपाल ओपी कोहली ने यादव के निधन पर शोक जताते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। कोहली ने अपने शोक संदेश में यादव के सुदीर्घ राजनीतिक जीवन के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जन और समाज सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया। 
ये भी पढ़ें
नोटबंदी पर लोकसभा में बवाल, कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित