गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh ex Chief minister Sunderlal Patwa dies
Written By
Last Updated :भोपाल , बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (11:33 IST)

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का निधन - Madhya Pradesh ex Chief minister Sunderlal Patwa dies
भोपाल। वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का बुधवार को एक अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। गया। वे 92 वर्ष के थे।  

 
हृदयाघात की सूचना के चलते पटवा को सुबह उनके आवास से तत्काल यहां एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पटवा के परिवार में पत्नी फूलकुंवर पटवा और भतीजे सुरेंद्र पटवा हैं। सुरेंद्र पटवा राज्य के संस्कृति और पर्यटन मंत्री हैं।
 
पटवा के निधन की सूचना पर मध्यप्रदेश शोक में डूब गया। इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पटवा के निधन के कारण मध्यप्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनकी पार्थिव देह आज अपरान्ह प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोगों के दर्शनार्थ रखी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को नीमच जिले में स्थित उनके गृहनगर कुकडेश्वर में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
 
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुंदरलाल पटवा के निधन पर शोक व्यक्त किया और जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी अस्पताल पहुंचे। 

पटवा का कार्यकाल : पटवा 20 जून, 1980 से 17 फरवरी 1980 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले अर्जुन सिंह मप्र के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद पटवा 5 मार्च, 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक दूसरी बार मप्र के मुख्यमंत्री बने। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
 
पटवा के बारे में : पटवा जी का जन्म 11 नवंबर 1924 को नीमच से 45 किमी दूर कुकड़ेश्वर कस्बे में हुआ था और वे जनता पार्टी की सरकार के दौरान 1980 और भाजपा की सरकार में 1990 में दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे 1997 में छिंदवाड़ा में हुए लोकसभा उपचुनाव में पहली बार सांसद बने। 
 
वर्ष 1998 में जब वे होशंगाबाद से सांसद चुने गए तब उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।