बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. locust attack in Rajgarh
Written By कीर्ति राजेश चौरसिया
Last Updated : शनिवार, 13 जून 2020 (14:36 IST)

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में टिड्‍डी दल का हमला, संकट में किसान

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में टिड्‍डी दल का हमला, संकट में किसान - locust attack in Rajgarh
राजस्थान की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार को टिड्‍डी दल घुस गया। ये टिड्डियां फसलों को तबाह कर देती हैं। अचानक हुए इस हमले से किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। 
 
जानकारी के मुताबिक टिड्‍डी दल ने राजस्थान की सीमा से राजगढ़ के जीरापुर में प्रवेश किया। घरों से लेकर खेतों तक चारों और टिड्‍डियां ही टिड्‍डियां नजर आ रही थीं। उल्लेखनीय है कि टिड्‍डियां पहले ही मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर फसलों को चौपट कर चुकी हैं। 
 
शुक्रवार को दोपहर में टिड्डी दल ने राजस्थान की सरहद से लगे मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर शहर व उसके आसपास के खेतों पर हमला बोल दिया है।
 
जीरापुर में बड़ी संख्या में टिड्डी दल के मंडराता दिखा वहीं सब्जी के खेतों पर भी टिड्डी दल ने हमला किया।
ये भी पढ़ें
पाक ने की भारतीय चौकियों पर गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब