शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Khandwa crime news
Written By
Last Modified: खंडवा , गुरुवार, 2 अप्रैल 2015 (12:56 IST)

नशे में पत्नी की आंखें फोड़ी

नशे में पत्नी की आंखें फोड़ी - Khandwa crime news
-प्रतीक मिश्रा
खंडवा। जिले के कोलगांव में एक व्यक्ति‍ ने अपनी पत्नी को कई दिनों तक बंधक बनाकर उससे मारपीट की। बाद में नशे में धुत होकर उसकी आंखें फोड़ दीं। 
 
यह बर्बरता हुई सीमा प्रजापति (28) के साथ। उसे उसके पति रंजीत ने कई दिनों से कमरे में बंद करके रखा हुआ था। वह उससे रोज मारपीट करता था। उसके सितम यहीं खत्म नहीं हुए। उसने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी की आंखें फोड़ दी।
 
आस-पड़ोस के लोगों को जब काफी दिनों से महिला नहीं दिखी तो उन्हें आशंका हुई कि कहीं महिला के साथ कोई अनहोनी न हुई हो। उन्हें मालूम था कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। उन्होंने महिला के मायके वालों को सूचना दी। जब मायके वाले पहुंचे तो पति कि इस बर्बरता का खुलासा हुआ।  
 
चिकित्सकों के अनुसार इस महिला की आंखों की रोशनी स्थायी रूप से जा सकती है। फिलहाल उसकी स्थि‍ति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन वह आरोपी की गरफ्तारी को लेकर कुछ कहने से बच रही है।