शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. khandwa
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 जून 2015 (19:54 IST)

सुषमा का विरोध... खंडवा में भी

सुषमा का विरोध... खंडवा में भी - khandwa
-प्रतीक मिश्रा
 
खंडवा। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद करने के कारण विवादों में घिरी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विरोध का दायरा बढ़ता जा रहा है। 
 
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में भी उनके खिलाफ आंदोलन का सिलसिला शुरू किया है। इसी के तहत खंडवा शहर में कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूंककर विरोध जताया। उनका पुतला केवलराम चौराहे पर गुरुवार अपराह्न फूंका गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस महामंत्री रिंकू सोनकर ने सुषमा स्वराज पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सुषमा स्वराज के तत्काल इस्तीफे की मांग की। 
 
पुतला दहन के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार पटेल, सुनील सकरगाये, शिवा पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।