बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. khandwa
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 जून 2015 (16:48 IST)

जेल से बाहर आया और.....!

जेल से बाहर आया और.....! - khandwa
- प्रतीक मिश्रा
खंडवा। शहर के पदम नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाला नवीन कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आकर वह ऐसा कदम उठा लेगा, यह उसके परिवार वालों ने कभी सोचा भी नहीं था।  
 
पदम नगर चौकी क्षेत्र के छोटा अवार में रहने वाले 25 वर्षीय नवीन पिता शिवलाल कनारे ने गुरुवार दोपहर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक नवीन पर हत्‍या के प्रयास (धारा 307) का प्रकरण दर्ज है। इस मामले में वह जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।
 
नवीन के पिता शिवलाल का कहना है कि कुछ लोग नवीन को काफी समय से धमका रहे थे और उसे मारने के लिए ढूंढ रहे थे। 
 
शायद इसी डर के चलते नवीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं कुछ परिजन द्वारा पुलिस पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए जाने की बातें सामने आ रही हैं।