शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. khandwa
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 मई 2015 (18:06 IST)

जावर में जनसंवाद कार्यक्रम

जावर में जनसंवाद कार्यक्रम - khandwa
-प्रतीक मिश्रा
 
खंडवा। जिले के जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भामगढ़ में निरीक्षक विजयसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में जावर पुलिस ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए साथ ही गांव के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। चर्चा में श्री सिसौदिया ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने के साथ-साथ लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना भी है। इससे अपराधों में काफी हद तक कमी आ सकती है। कार्यक्रम में जावर पुलिस अमले के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।