गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Jyotiraditya Scindia
Written By
Last Modified: अशोकनगर , शुक्रवार, 12 मई 2017 (07:39 IST)

मेरे नाम से ही भाजपा को खुजली हो जाती है : सिंधिया

मेरे नाम से ही भाजपा को खुजली हो जाती है : सिंधिया - Jyotiraditya Scindia
अशोकनगर। मई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुना-अशोकनगर-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने नाम के आगे 'श्रीमंत' लगाए जाने के विवाद पर तीखा बयान देते हुए कहा है कि उनका नाम आते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को खुजली हो जाती है।
 
मध्यप्रदेश के अशोकनगर में अपने दौरे के दौरान सिंधिया ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए यह बयान दिया। 'श्रीमंत' लिखे जाने पर भाजपा नेताओं द्वारा विरोध किए जाने के विवाद पर उन्होंने कहा कि भाजपा को उनके नाम से खुजली हो जाती है। 
 
चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोकनगर की नवनिर्मित कलेक्टोरेट बिल्डिंग के शुभारम्भ में हो रही देरी के लिए भी वे जिम्मेदार हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोकनगर आने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि यहां आने पर वे पद से हट जाएंगे इसलिए कलेक्टोरेट का उद्घाटन करने नहीं आ रहे। वे सांसद होने के नाते चौहान को यहां आने के लिए आमंत्रित करते हैं।
 
जब उनसे भाजपा जिला अध्यक्ष के उस आरोप के बारे में पूछा गया कि वे खुद 'श्रीमंत' लिखवाते हैं? तो सिंधिया ने कहा कि 15 साल से राजनीति कर रहा हूं तथा किसी ने आज तक ऐसा कहते हुए देखा हो तो बताएं। उन्होंने कहा कि उनका नाम 'ज्योतिरादित्य' है। 
 
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र और ग्वालियर-चंबल संभाग में भाजपा ने विकास का कोई काम नहीं किया इसलिए वे जनता के बीच इस तरह के फिजूल के मामले लेकर आते हैं। कुछ नहीं कर पाते इसलिए इस तरह के विवाद करते हैं।
 
अशोकनगर जिले से ही सांसद सिंधिया और जिले के प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया के बीच 'श्रीमंत' लिखने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बुधवार को प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के आमंत्रण पत्रों पर सिंधिया के आगे 'श्रीमंत' लिखने को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष जयकुमार सिंघई ने कहा था कि वे खुद अपने आगे 'श्रीमंत' लिखवाते हैं। (वार्ता)