गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. IAS officer, Bhind, Saloni Sadana, Ashish Vashisht
Written By
Last Updated : सोमवार, 28 नवंबर 2016 (23:45 IST)

2 आईएएस अधिकारी सादगी से परिणय सूत्र में बंधे

2 आईएएस अधिकारी सादगी से परिणय सूत्र में बंधे - IAS officer, Bhind, Saloni Sadana, Ashish Vashisht
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड में सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारी सादगी के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले 2014 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष वशिष्ठ वर्तमान में मध्यप्रदेश कैडर में पदस्थ हैं। वह भिण्ड जिले के गोहद अनुविभाग में इसी महीने पदस्थ हुए हैं।
उन्होंने आंध्रप्रदेश के विजयवाडा में पदस्थ आईएएस अधिकारी सलोनी सडाना से सादगी के साथ कोर्ट मैरिज की। कलेक्टोरेट मीटिंग हॉल में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के समक्ष दोनों आईएएस अफसर परिणय सूत्र में बंध गए। 
 
दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर रस्म अदा की। इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और वर-वधू के परिवारजन मौजूद थे। वशिष्ठ और सलोनी सडाना दोनों 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दोनों की मुलाकात प्रशिक्षण के दौरान मसूरी की अकादमी में हुई थी। (वार्ता)