मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Husband, wife, divorce
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (22:22 IST)

तलाक के लिए पत्नी ने पति की जो हरकतें बताईं, उसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे!

Husband। तलाक के लिए पत्नी ने पति की जो हरकतें बताईं, उसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे! - Husband, wife, divorce
भोपाल। 25 साल के पति की अजीबोगरीब हरकतों से परेशान एक पत्नी ने भोपाल की अदालत में तलाक के लिए जो दलील पेश की है, वह चर्चा का विषय बनी हुई है। 1 साल पहले ही शादी करके घर बसाने वाली 23 साल की युवती का कहना है कि मुझे इसलिए तलाक चाहिए, क्योंकि मेरा पति 8-8 दिन तक न तो नहाता है और न ही शेविंग बनाता है।
 
 
भोपाल कुटुम्ब न्यायालय की काउंसलर शैल अवस्थी ने शुक्रवार को बताया कि इस दंपति ने पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के लिए यहां कुटुम्ब न्यायालय में मामला दायर किया है। भोपाल कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश आरएन चंद ने हाल ही में इस दंपति को निर्देश दिए हैं कि यदि उन्हें तलाक चाहिए तो अगले 6 महीने तक दोनों को अलग-अलग रहना होगा। इसी के बाद उन्हें तलाक का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
 
शैल ने कहा कि महिला का कहना है कि लगातार नहीं नहाने के कारण उसके पति के शरीर से बदबू आती है और यदि नहाने के लिए कहा जाता है तो वह शरीर एवं कपड़ों पर इत्र लगा इससे निजात की कोशिश करता है।
 
शैल ने कहा कि यह 1 महीना पुराना केस है। यह तलाक फाइनल हो गया है। हिन्दू विवाह अधिनियम 13बी पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के तहत कुटुम्ब न्यायालय में मामला फाइल हुआ है और 6 महीने बाद इन दंपति का तलाक विधिवत हो जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि इस दंपति के विवाह को 1 साल से ऊपर हो गया है। यह इंटरकास्ट मैरिज थी और अरेंज मैरिज थी। लड़का सिन्धी समाज का है जबकि लड़की ब्राह्मण समाज की है। इनके बच्चे नहीं हैं। लड़का बैरागढ़ में दुकान चलाता है।
 
उन्होंने कहा कि महिला का कहना है कि शादी के बाद उसने सिन्धी परिवार में किसी तरह से उनके खान-पान एवं रहन-सहन में कुछ दिन अपने आप को ढालने की कोशिश की, लेकिन वह इस परिवार में अपने आपको ढाल नहीं सकी।
 
शैल ने बताया कि इस लड़की का आरोप था कि उसके पति के घर में सामान सुव्यवस्थित ढंग से रखने की बजाय इधर-उधर बिखरा रहता है। महिला को इस पर भी आपत्ति है कि उसका पति भविष्य के लिए पैसा नहीं बचा रहा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए भारत की सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा