गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Global communication center, Narad Jayanti, Indore, Sumit Awasthi
Written By
Last Modified: मंगलवार, 24 मई 2016 (20:51 IST)

नकारात्मक खबर अधिक समय तक याद रहती है : सुमित अवस्थी

नकारात्मक खबर अधिक समय तक याद रहती है : सुमित अवस्थी - Global communication center, Narad Jayanti, Indore, Sumit Awasthi
इंदौर। विश्व संवाद केंद्र द्वारा नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में आबीएन-7 के सह संपादक सुमित अवस्थी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नकारात्मक खबरें अधिक समय तक याद रहती हैं। 
उन्होंने कहा कि आज के इस वैश्विक युग में जिसमें सोशल मीडिया, इलैक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया बदलते हुए वातावरण के साथ अपने आप को उस वातावरण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं।  श्रोता पक्ष एवं मीडिया के बीच एक बड़ा अंतर हमेशा बना रहता है, जिसमें आम तौर पर मीडिया को गैर जिम्मेदार बताया जाता है या हर खबर को एक एजेंडे के साथ दिखाने का आरोप लगता है। 
 
सुमित अवस्थी के अनुसार कई बार मीडिया कुछ सकारात्क पक्ष दिखाना चाहता है तो देखने वाला, या पाठक उसे पसंद नहीं करता है।  आज के इस युग में पाठकों को नकारात्मक खबर अधिक समय तक याद रहती है एवं उसे देखना अधिक पसंद किया जाता है, इसलिए आज के पाठकों, दर्शकों को आदर्श पत्रकारिता के लिए जागरूक होना बहुत आवश्यक है। 
 
नारद जयंती के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और वेबदुनिया के संपादक जयदीप कर्णिक ने की। कार्यक्रम में इंदौर के पत्रकार, साहित्यकार, एवं मीडिया जगत से जुड़े लोग उपस्थित थे। 
 
विश्व संवाद केंद्र के संयोजक सागर चौकसे ने बताया कि पिछले सात वर्षों से लगातार विश्व संवाद केंद्र पत्रकारों के बीच पत्रकारिता विषय पर व्याख्यान आयोजित करता आया है।  कार्यक्रम का संचालन विवेक गोरे ने किया तथा आभार नितिन दुबे ने माना। 
ये भी पढ़ें
सर्बानंद सोनोवाल : प्रोफाइल