गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Former MP governor Bhai Mahavir no more
Written By
Last Modified: भोपाल , रविवार, 4 दिसंबर 2016 (08:45 IST)

मप्र के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर का निधन

मप्र के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर का निधन - Former MP governor Bhai Mahavir no more
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर का दिल्ली में संक्षिप्त बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष थे। भाई महावीर अप्रैल 1998 से मई 2003 तक मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे।
 
भाई महावीर का जन्म 30 अक्तूबर 1922 में लाहौर में हुआ था। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल हुए और बाद में आरएसएस में प्रचारक का दायित्व भी निभाया। वह दो दफा राज्यसभा सदस्य भी बने। उनके परिवार में उनकी दो पुत्रियां हैं। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के संसदीय कार्य एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने भाई महावीर के निधन पर दुख: व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें
मोदी से बोले केजरीवाल, फकीर होकर 10 लाख का सूट पहनते हो...