शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. dalit woman naked in Madhya pradesh
Written By

पति को बचाने गई महिला को किया निर्वस्त्र

पति को बचाने गई महिला को किया निर्वस्त्र - dalit woman naked in Madhya pradesh
शहडोल में पति को मारपीट से बचाने पर महिला को निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने भी पीड़ितों की शिकायत दर्ज करने की जगह रिश्वत न देने पर उन्हें ही दोषी बना दिया।
 
दरअसल, बुढ़ार थाना के अंतर्गत आने वाले बिरूहली गांव में दबंग अजय ठाकुर ने एक आदिवासी युवक की जमकर पिटाई कर दी।
 
युवक की पत्नी अपने पति को बचाने बीच में आई तो अजय और आक्रोशित हो गया। इसके बाद उसने पत्नी को पकड़कर उसे सरेआम निर्वस्त्र कर दिया।
 
आरोप है कि, जब आदिवासी महिला और उसका पति पुलिस में अपने साथ हुए हादसे के बारे में शिकायत करने पहुंचे, तो पहले तो उन्होंने मामला दर्ज करने से ही मना कर दिया।
 
काफी देर तक जब महिला लगातार विनती करती रही तो पुलिस मामला दर्ज करने के लिए तैयार हो गई, लेकिन इसके बदले उन्होंने उससे 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत नहीं देने पर पुलिस ने महिला और उसके पति पर ही झूठा आपराधिक मामला बनाकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
 
वहीं इस मामले में जब पुलिस से सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि महिला उनके बारे में झूठी शिकायत कर रही है। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि आदिवासी दंपति एक मारपीट के मामले में दोषी हैं और खुद को बचाने के लिए उन्होंने झूठे आरोप लगाए हैं।