गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Curfew in Gwalior
Written By
Last Modified: ग्वालियर , शनिवार, 24 अक्टूबर 2015 (21:32 IST)

मुहर्रम जुलूस को लेकर ग्वालियर में तनाव, कर्फ्यू

मुहर्रम जुलूस को लेकर ग्वालियर में तनाव, कर्फ्यू - Curfew in Gwalior
ग्वालियर। शहर में पूर्व निर्धारित मार्ग पर मुहर्रम का जुलूस निकालने को लेकर एक संगठन द्वारा विरोध करने के बाद उपजे तनाव के कारण जिला प्रशासन ने ग्वालियर पुलिस थाना क्षेत्र में आज कर्फ्यू लगा दिया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के लिए पूर्व निर्धारित मार्ग पर निकाले जाने का एक संगठन द्वारा विरोध करने के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन ग्वालियर पुलिस थाना क्षेत्र में शाम चार-साढ़े चार बजे से कर्फ्यू लगा दिया।
 
उन्होंने कहा कि इस इलाके में दोनों ओर से पथराव की घटनाओं की वजह से भी प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस संगठन ने शुक्रवार को ही अपना विरोध दर्ज करा दिया था, जिसके बाद से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
 
अधिकारी ने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा शहर में अफवाहें फैलाने के कारण ये दोनों समुदाय कहीं आमने-सामने नहीं आ जाएं, इसलिए केवल ग्वालियर पुलिस थाना क्षेत्र में एहतियातन कर्फ्यू लगाया है। उन्होंने कहा कि उक्त थाना क्षेत्र में हालात नियंत्रण में हैं और बाकी शहर में स्थिति आम दिनों की तरह सामान्य है।  (भाषा)