शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. congress protest government on Yoga diwas
Written By
Last Modified: भोपाल , बुधवार, 21 जून 2017 (12:55 IST)

योग दिवस पर सरकार का विरोध, कांग्रेस ने किया शवासन

योग दिवस पर सरकार का विरोध, कांग्रेस ने किया शवासन - congress protest government on Yoga diwas
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को कांग्रेस ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। मध्यप्रदेश में पिछले दिनों किसान आंदोलन के दौरान गोलीबारी में किसान दौरान हुई किसानों की मौत के विरोध में कांग्रेस ने शवासन किया। 
 
कांग्रेस ने ट्‍वीट कर जानकारी दी कि किसानों की मौत के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने 'विरोध योग' प्रदर्शन किया और किसानों के लिए मुआवजे की मांग की। कांग्रेस ने यह 'शवासन' प्रतीकात्मक रूप से किसानों की मौत के विरोध में किया। शव का अर्थ ही लाश होता है। 
 
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पूरे देश में योग का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में जाकर योग किया। 
ये भी पढ़ें
न्यूयॉर्क में अब गैर कानूनी होगा 17 साल से कम उम्र में विवाह