शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Child birth, hand pump, pregnant woman, Chhatarpur
Written By कीर्ति राजेश चौरसिया

महिला ने हैंडपंप पर दिया बच्चे को जन्म

महिला ने हैंडपंप पर दिया बच्चे को जन्म - Child birth, hand pump, pregnant woman, Chhatarpur
छतरपुर। जिले में जननी सुरक्षा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला ईसानगर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र का है, जहां महिला ने अस्पताल में हैण्डपंप पर बच्चे को जन्म दे दिया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुर्रा निवासी 27 वर्षीय गर्भवती महिला सुशीला पति खुमान अहिरवार 25 दिसंबर को ईसानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुई थी। महिला उचित इलाज नहीं मिलने से परेशान थी। बुधवार को जब वह बाथरूम आई और ठंड लगने लगी तो वह बाहर आ गई, जहां पास ही लगे हैंडपंप पर उसने बच्चे को जन्म दे दिया।
सूत्रों की मानें तो अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर और स्टाफ नदारत था। महिला और बच्चा काफी देर तक हैंडपंप पर ही रहे। बाद में परिजनों और लोगों के सहयोग से उन्हें अंदर लाया गया। 
 
जानकारी मिलने पर आनन-फानन में डॉक्टर राजेश खरे छतरपुर से ईसानगर अस्पताल पहुंचे तब कहीं जाकर 108 एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे SNCU वार्ड में भर्ती कराया गया।
 
गर्भवती महिला के पति खुमान अहिरवार की मानें तो महिला कर्मचारी नहीं होने के कारण प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही। उसे बिना वजह ईसानगर अस्पताल में रखा गया था। उसे जिला मुख्यालय छतरपुर भी भेजा जा सकता था। जन्म के बाद अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं था। मामला बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।