शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. bruality in Jabalpur
Written By
Last Modified: जबलपुर , शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (13:46 IST)

दुष्कर्म के बाद मासूम को कुचला, दूसरी का वीडियो बनाया...

दुष्कर्म के बाद मासूम को कुचला, दूसरी का वीडियो बनाया... - bruality in Jabalpur
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक दरिंदे ने 7 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। 
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना जबलपुर के कुडम इलाके की है। बच्ची किसी कार्यक्रम में गई थी, जहां से उसका पड़ोसी उसे उठा ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पोल खुलने के डर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी फरार है। शहर में तीन दिनों में बलात्कार की यह तीसरी घटना है। 
 
रेप का वीडियो वायरल : उधर मध्यप्रदेश के ही ग्वालियर में दो युवकों ने 10 की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसका वीडिया बना लिया। बताया जाता है कि रेप का यह वीडियो वायरल हो गया है। 
 
मासूमों के दुराचारियों को हो फांसी : प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ एक कार्यक्रम में कहा कि मासूमों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। 
ये भी पढ़ें
किसान ने पुलिस से मांगा पजामा, जवाब मिला नंगे जाओ...