बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Bhopal
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (18:31 IST)

सनसनीखेज, भोपाल में नाले से 2 मानव पैर बरामद

सनसनीखेज, भोपाल में नाले से 2 मानव पैर बरामद - Bhopal
भोपाल। भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र के कांग्रेस नगर स्थित एक नाले से मिले 2 मानव पैरों के मामले में जांच में जुटी पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
 
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नगर के नाले से बुधवार को 2 मानव पैर एक बोरी में बंधे हुए बरामद हुए थे जिसके बाद से पुलिस शरीर के अन्य अंगों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
 
गुरुवार सुबह से फिर एक बार पुलिस नगर निगम के कर्मचारियों के साथ नाले की सर्चिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मानव पैरों को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)