गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Bhayyu Maharaj commits sucide at daughter room
Written By
Last Updated : बुधवार, 13 जून 2018 (10:59 IST)

पत्नी और बेटी के बीच विवाद से परेशान थे भय्यू महाराज, बेटी के रूम में मारी खुद को गोली

पत्नी और बेटी के बीच विवाद से परेशान थे भय्यू महाराज, बेटी के रूम में मारी खुद को गोली - Bhayyu Maharaj commits sucide at daughter room
इंदौर। केवल इंदौर शहर ही नहीं बल्कि पूरा देश राष्ट्रीय संत भय्यू महाराज की मौत से सकते में है जिन्होंने मंगलवार के दिन अपने ही घर मेें बेटी के कमरे में जाकर कनपटी पर पिस्तौल सटाकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि भय्यू महाराज पत्नी डॉ. आयुषी और बेटी कुहू के बीच विवाद की वजह से परेशान थे। भय्यू महाराज के साथ ही उनके कर्मचारियों और परिजनों को भी इन दोनों के बीच विवाद की आशंका थी। 
 
ALSO READ: 12 बजे तक होंगे भय्यू महाराज के अंतिम दर्शन, दोपहर 2 बजे अंतिम विदाई
बेटी के रूम को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद : दूसरी शादी के बाद से ही भय्यू महाराज की पत्नी और बेटी में नहीं बन रही थी। बेटी इस शादी से नाराज थी और वह इसमें शामिल भी नहीं हुई थी। घर में पुताई के समय कुहू की मां माधवी की फोटो हटा दी गई थीं तब भी घर में झगह़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि बेटी पुणे से इंदौर आ रही थी, उसके अस्त व्यस्त कमरे को लेकर पत्नी से भय्यू महाराज का विवाद हुआ था। 
 
ALSO READ: राष्ट्रीय संत भय्यू महाराज के सुसाइड का 'कलह' कनेक्शन
आखिर कलह का कारण क्या था : मीडिया में बताया जा रहा है कि भय्यू महाराज की आत्महत्या का कारण संपत्ति विवाद हो सकता है। भय्यू महाराज को नजदीक से जानने वालों को पता है कि उनकी दूसरी शादी विवादों में रही है। उन्होंने 2015 में पहली पत्नी माधवी के निधन के बाद डॉ. आयुषी शर्मा से दूसरी शादी 2017 में की थी। संभवत: उनके पारिवारिक कलह के मूल कारण में दूसरी पत्नी ही रही हैं।
 
ALSO READ: भय्यू महाराज की आत्महत्या का कारण पा‍रिवारिक विवाद तो नहीं?
बेटी ने लगाया गंभीर आरोप : भय्यू महाराज की बेटी कूहू ने पुलिस को बताया कि वह डॉ. आयुषी को मां नहीं मानती। उनके कारण पिता ने यह कदम उठाया है। उन्हें जेल में बंद कर दो। 

क्या बोलीं पत्नी : पुलिस को दिए अपने बयान में भय्यू महाराज की पत्नी डॉ. आयुषी शर्मा ने कहा कि कुहू को मैं पसंद नहीं थी इसलिए बेटी के जन्म के बाद मां के पास रहने चली गई थी। कुहू के पुणे जाने के बाद कुछ ही दिन पहले मैं इंदौर आईं। हम दोनों अच्छे से रह रहे थे। 

गुस्साई बेटी ने हटाईं आयुषी की तस्वीरें : भय्यू महाराज के निधन के बाद लगभग ढाई बजे बेटी कुहू सिल्वर स्प्रिंग स्थित घर पहुंची। वह बहुत गुस्से में थी। उसने घर में लगी डॉ. आयुषी की सारी तस्वीरें हटा दी। किसी तरह उसे समझाकर नियंत्रित किया गया। 
 

जल्दबाजी में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचेंगे : इंदौर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय शर्मा ने बताया कि भय्यू महाराज (50) की खुदकुशी के मामले की शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात जरूर सामने आई है। लेकिन हम इसके अलावा कुछ अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में जल्दबाजी में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचेंगे।'