गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. ASI arrested
Written By
Last Modified: शनिवार, 11 अप्रैल 2015 (16:43 IST)

रिश्वत लेते रंगेहाथों धराया एएसआई

रिश्वत लेते रंगेहाथों धराया एएसआई - ASI arrested
- सोहैल कुरैशी 
 
अलीराजपुर। जिले के आजादनगर (भाबरा) में लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार दोपहर एक एएसआई को 3000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। 
 
लोकायुक्त पुलिस टीम के इंचार्ज युवराजसिंह ने बताया कि रिंगोल गांव के राजेश का अपने भाइयों से मामूली विवाद हुआ था। इस पर भाइयों ने बरझर पुलिस चौकी पर उसके खिलाफ आवेदन दे दिया था। 
 
चौकी प्रभारी एएसआई बलवंतसिंह कुंडल राजेश के खि‍लाफ कोई कार्रवाई न करने के लिए उस पर लगातार दबाव डालकर रिश्वत की मांग कर रहा था। अंतत: राजेश 6 हजार रुपए देने को तैयार हो गया। शनिवार को इसकी पहली किस्त के रूप में 3000 रुपए दिए जाने थे।
 
इस बीच राजेश ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कर दी। इस पर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और शनिवार दोपहर आजादनगर बस स्टैंड पर कुंडल को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों धर दबोचा।
 
रिश्वत लेने में बुरहान नामक एक व्यापारी ने कुंडल को सहयोग किया था। लोकायुक्त पुलिस ने उसे भी सहआरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया।