शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
  6. पहले हाथ काटे फिर जिंदा जला दिया
Written By भाषा
Last Modified: गुना (मप्र) , शनिवार, 15 अक्टूबर 2011 (18:13 IST)

पहले हाथ काटे फिर जिंदा जला दिया

Crime | पहले हाथ काटे फिर जिंदा जला दिया
जिले के केंट थानांतर्गत ग्राम बैहटाघाट निवासी आदिवासी युवक के हाथ काटने के बाद उसे जिंदा जला दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम बैहटाघाट निवासी आदिवासी मजदूर भोगीराम 12 अक्टूबर से गायब था। इसकी रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा थाने में की गई थी। शुक्रवार को उसका शव बैहटा घाट से लगभग छह किलोमीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि भोगीराम के हाथ कटे हुए थे, जबकि उसका सिर से धड तक शरीर जला हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (भाषा)