शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Patiala Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By

पटियाला लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

पटियाला लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम । Patiala Lok Sabha Election 2019 Live Result - Patiala Lok Sabha Election 2019 Live Result
[$--lok#2019#state#punjab--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : रविशंकर प्रसाद (भाजपा), परणीत कौर (कांग्रेस), नीना मित्तल (आप)
 
पटियाला लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला कड़ा होने जा रहा है। यहां भाजपा ने अपना दिग्‍गज उम्‍मीदवार उतारा है तो कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी, कांग्रेस उम्‍मीदवार परणीत कौर की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर है, वहीं आप ने अपना उम्‍मीदवार उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। लोकसभा चुनाव 2014 में आप के धरमवीर गांधी ने परणीत कौर को पराजित कर यह सीट कांग्रेस से छीनी थी। 

[$--lok#2019#constituency#punjab--$]
 
परिचय : देश के दक्षिण पूर्व राज्य पंजाब में स्थित है पटियाला शहर। इस शहर की अपनी एक अलग संस्‍कृति है जो यहां के लोगों की विशेषता को दर्शाती है। यह पूर्ववर्ती पंजाब की एक प्रमुख रियासत रहा है। रणजी क्रिकेट ट्रॉफी की शुरुआत यहीं से हुई। यह ऐतिहासिक शहर पर्यटकों को भी आकर्षित करता है।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्‍या 18 लाख 95 हजार 686 है।
 
अर्थव्यवस्था : यहां के लगभग 82 प्रतिशत हिस्से पर खेती होती है, अधिकांश हिस्सों में दो फसलें उगाई जाती हैं। राजपुरा यहां का महत्‍वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है। कृषि स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 
 
भौगोलिक स्थिति : इस शहर की सीमाएं उत्‍तर में फतेहगढ़, रूपनगर और चंडीगढ़ से, पश्चिम में संगरूर जिले से, पूर्व में अंबाला और कुरुक्षेत्र से और दक्षिण में कैथल से मिलती हैं।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : यहां आदमी पार्टी के धरमवीर गांधी सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस की परनीत कौर को पराजित कर यह संसदीय सीट कांग्रेस से छीनी थी। 1999, 2004 और 2009 में परणीत यहां से सांसद रह चुकी हैं, जबकि उनके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह 1980 में इस सीट से सांसद बने थे। 
 
पंजाब के बारे में : पंजाब की 13 सीटों पर मुकाबला शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है। पिछले चुनाव में 6 सीटें गठबंधन को मिली थीं, जबकि आम आदमी पार्टी 4 सीटें जीतने में सफल रही थी। तीन सीटें कांग्रेस को मिली थीं। वर्तमान में यहां कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी यहां सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि अकाली दल ने 10 और भाजपा ने 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
 
ये भी पढ़ें
इलाहाबाद लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम