गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Sharad Pawar Amit Shah Maharashtra Lok Sabha Elections 2019
Written By
Last Updated : रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (16:52 IST)

शरद पवार के गढ़ बारामती पर शाह की नजरें, महाराष्ट्र में 48 में से 45 सीटें जीतने का लक्ष्य

शरद पवार के गढ़ बारामती पर शाह की नजरें, महाराष्ट्र में 48 में से 45 सीटें जीतने का लक्ष्य - Sharad Pawar Amit Shah Maharashtra Lok Sabha Elections 2019
पुणे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में 48 में 45 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखते हुए शनिवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इनमें से एक सीट  बारामती होनी चाहिए। दरअसल, बारामती राकांपा सुप्रीमो शरद पवार का गढ़ है। इस सीट से अभी उनकी बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं।
 
शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले जिले के 3 निर्वाचन क्षेत्रों- पुणे, बारामती और शिरूर के लिए एक समीक्षा बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में, यदि हमारा गठबंधन 45 सीट से कम पर जीत हासिल करता है तो इसे जीत नहीं माना जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं चाहता हूं कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य से मुझे 45 सीटें जीत कर दें और उसे हासिल करने के लिए हमें बारामती सीट जीतनी होगी। यदि हम बारामती जीतते हैं तो 45 की संख्या हासिल हो सकती है। (भाषा)