मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Priyanka Gandhi Lok Sabha Elections 2019 Ujjain Baba Mahakal
Written By विशेष प्रतिनिधि
Last Updated : सोमवार, 13 मई 2019 (17:17 IST)

बाबा महाकाल की शरण में प्रियंका गांधी, किया विशेष अनुष्ठान

बाबा महाकाल की शरण में प्रियंका गांधी, किया विशेष अनुष्ठान - Priyanka Gandhi Lok Sabha Elections 2019 Ujjain Baba Mahakal
भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उज्जैन के बाबा महाकाल का अभिषेक कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रियंका गांधी महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक और विशेष अनुष्ठान किया। 

प्रियंका गांधी हवाई जहाज से इंदौर और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचीं। प्रियंका के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी थे। इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आए थे।
इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी के नेता सुरेश पचौरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभा ओझा सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे। प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश के एक दिन के दौरे पर हैं।

प्रियंका गांधी ने महाकाल मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा की और पंचामृत से अभिषेक किया। प्रियंका वाड्रा ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकालेश्वर का दूध, पंचामृत और अबीर-गुलाल से अभिषेक किया। तीनों आला नेता करीब आधे घंटे तक गर्भगृह में रुके और अनुष्ठान किया।
प्रियंका गांधी रतलाम में पार्टी उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
ये भी पढ़ें
रायबरेली लोकसभा सीट परिचय