बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Heeralal Triedi to contest election from Bhopal against Digvijay Singh
Written By विकास सिंह
Last Updated : शनिवार, 23 मार्च 2019 (18:42 IST)

भोपाल से नाम ऐलान होते ही दिग्विजय को मिली बड़ी चुनौती, सपाक्स अध्यक्ष त्रिवेदी देंगे टक्कर

भोपाल से नाम ऐलान होते ही दिग्विजय को मिली बड़ी चुनौती, सपाक्स अध्यक्ष त्रिवेदी देंगे टक्कर - Heeralal Triedi to contest election from Bhopal against Digvijay Singh
भोपाल। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बड़ा दांव चलते हुए भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी के गढ़ को भेदने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है, लेकिन लगता है दिग्विजय सिंह के लिए राह इतनी आसान नहीं रहने वाली है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिग्विजय सिंह के नाम का ऐलान करते ही उनके सामने पहली चुनौती आ गई हैं। सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय हीरालाल त्रिवेदी ने ऐलान किया है कि वो दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ेंगे।
 
वेबदुनिया से बातचीत में हीरालाल त्रिवेदी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण लागू हुआ था। इसलिए वो दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
 
हीरालाल त्रिवेदी कहते हैं कि प्रमोशन में आरक्षण का नियम दिग्विजय सिंह की सरकार में बना था  जिसके खिलाफ उनकी लंबे समय से लड़ाई जारी है। इसके साथ सपाक्स पार्टी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का विरोध करेगी।
 
हीरालाल कहते हैं कि कमलनाथ सरकार ने जिस तरह ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण का दायरा बढ़ा कर 14 से 27 फीसदी किया है उससे वो कांग्रेस से नाराज है। इसके साथ ही पिछले दिनों एट्रोसिटी एक्ट पर कांग्रेस जिस तरह बीजेपी के साथ मिलकर खड़ी हुई थी, इसके चलते वो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का विरोध करेंगे।
ये भी पढ़ें
चंडीगढ़ लोकसभा सीट परिचय