गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Chandigarh Lok Sabha Election 2019
Written By

चंडीगढ़ लोकसभा सीट परिचय

चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 । Chandigarh Lok Sabha Election 2019 - Chandigarh Lok Sabha Election 2019
चंडीगढ़ से भाजपा ने 2014 में जीती किरण खेर को फिर से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पवन कुमार बंसल और आम आदमी पार्टी से हरमोहन धवन को मैदान में उतारा है। 

परिचय : चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होकर उत्तर भारत का एक प्रमुख शहर है, जो तीन ओर से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से लगा हुआ है। यह हरियाणा और पंजाब की राजधानी भी है। यह खूबसूरत शहर आधुनिक स्‍थापत्‍य कला तथा नगर नियोजन का शानदार उदाहरण है। चंडीगढ़ का नाम हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चंडिका या चंडी के एक मंदिर के कारण पड़ा है।

जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के मुताबिक चंडीगढ़ की कुल जनसंख्या 10 लाख 55 हजार 450 है, जिसमें 5 लाख 80 हजार पुरुष और 4 लाख 74 हजार महिलाएं हैं।
 
अर्थव्यवस्था : यहां मुख्‍य रूप से कागज निर्माण, बेसिक मेटल, सेनेटरी वेयर, मशीन टूल्स, ऑटो पार्ट्‍स, बिजली के उपकरण, मशीनरी के उद्योग मौजूद हैं। इस शहर को सरकार ने रजत पदक से भी सम्‍मानित किया है। यहां 'राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्‍नोलॉजी पार्क' परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। इससे हजारों रोजगारों का सृजन होगा।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्‍या 6 लाख 15 हजार 214 है, जिसमें 3 लाख 33 हजार 621 पुरुष और 2 लाख 81 हजार 593 महि‍लाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर समुद्र तट से 365 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होकर 114 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके उत्तर और पश्चिम में पंजाब तथा पूर्व और दक्षिण में हरियाणा है। यहां की जलवायु बहुत ही सुखद है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा की किरण खेर यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल और पूर्व मिस इंडिया रहीं गुलकीरत कौर (गुल पनाग) को पराजित कर यहां से विजयी हुई हैं।