गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Balasore Lok Sabha Election 2019
Written By

बालासोर लोकसभा सीट परिचय

बालासोर लोकसभा चुनाव 2019 । Balasore Lok Sabha Election 2019 - Balasore Lok Sabha Election 2019
परिचय : उत्तर ओडिशा का सबसे बड़ा शहर है बालासोर। यह बालेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। प्राचीन समय में यह कलिंग राज्य का हिस्सा था। पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक खूबसूरत शहर है। यहां चांदीपुर स्थित परीक्षण रेंज से मिसाइलों का परीक्षण होता है। यहां का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंचलिंगेश्वर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। 
जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के मुताबिक यहां की कुल जनसंख्‍या 23 लाख 17 हजार 419 है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां कुल मतदाता 13 लाख 66 हज़ार 218 हैं, जिसमें 7 लाख 9 हजार 342 पुरुष और 6 लाख 56 हजार 876 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह उड़ीसा के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 90 मीटर है। यह देश की राजधानी दिल्ली से 1596 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की ओर है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : बीजू जनता दल के रबिन्द्र कुमार जेना यहां सांसद हैं। भाजपा के खारबेल स्वेन 1998 से 2004 तक लगातार सांसद रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें
पुरी लोकसभा सीट परिचय