मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. चर्चित उम्मीदवार
  4. Candidate
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 24 मई 2019 (01:53 IST)

क्या है दिग्गजों का हाल, कौन आगे है और कौन पिछड़ा

क्या है दिग्गजों का हाल, कौन आगे हैं और कौन पिछड़ा | Candidate
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को प्रचंड बहुमत मिला। इन चुनाव परिणामों में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। ऐसी ही कुछ सीटों के परिणामों पर नजर-
 
 
मध्यप्रदेश-
 
1. भोपाल : मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक भोपाल संसदीय सीट पर राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह और साध्वी प्रज्ञा के बीच मुकाबला था। इस सीट पर देशभर की निगाहें थीं। इसी सीट पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को करीब 3,64,822 वोटों से हराया।
 
2. गुना : मध्यप्रदेश की गुना संसदीय सीट पर कांग्रेस के वर्तमान सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को हार का सामना करना पड़ा। यह सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट थी। यहां भाजपा के केपी यादव ने सिंधिया को 1 लाख से ज्यादा वोटों से पराजित किया है। सिंधिया का इस सीट से हार जाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।
 
3. इंदौर सीट पर भाजपा के शंकर ललवानी ने कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी को 4 लाख से ज्यादा वोट से हराया।

4. छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की। 
 
उत्तरप्रदेश-
1. अमेठी : अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की परंपरागत सीट में सेंध लगा दी। यहां स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55,120 वोटों से पराजित किया। हालांकि राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 4.31 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

2.रामपुर : यह सीट भी आजम खा और जयप्रदा के बीच मुकाबले के कारण देशभर में चर्चाओं में थीं। यहां समाजवादी पार्टी के आजम खां ने भाजपा की जयाप्रदा को 1 लाख नौ हजार 977 मतों से पराजित किया। यह सीट सपा ने भाजपा से छीनी।
 
3.  सुल्तानपुर : उत्तरप्रदेश की सुल्तानपुर सीट पर मेनका गांधी ने बसपा उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह को 14 हजार से ज्यादा वोटों से पराजित किया। पीलीभीत : भाजपा के वरुण गांधी ने समाजवादी पार्टी के हेमराज वर्मा को हराया। 
 
4. वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव को 4 लाख 79 हजार 505 मतों से परास्त किया। कांग्रेस ने अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया था। 

6. आजमगढ़ : यूपी की आजमगढ़ सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' को हराया। अखिलेश यादव ने निरहुआ को 2 लाख 59 हजार 874 वोटों से मात दी।

7. गाजियाबाद : यूपी की गाजियाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने समाजवादी पार्टी के सुरेश बंसल को 5 लाख 15 हजार वोटों से हराया।
 
8. मथुरा : मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद हेमा मालिनी ने जीत हासिल की। हेमा मालिनी ने यहां राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी कुंवर नरेन्द्रसिंह को 2 लाख 93 हजार 471 वोटों से हराया।
 
9. गोरखपुर : गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को जीत मिली। रवि किशन ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामभुआल निषाद को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया।
 
बिहार-झारखंड
1. बेगूसराय : इस सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला था। यहां भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीपीआई के कन्हैया कुमार को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया।
 
2. पटना साहिब : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को 2 लाख 84 हजार 657 वोटों से पराजित किया।

4.  झारखंड हजारी बाग से बीजेपी के जयंत सिन्हा नेे जीत हासिल की।  
 
 
दिल्ली-
1.दक्षिण दिल्ली : यह सीट मुक्केबाज विजेन्दर सिंह के कारण चर्चाओं में थी। विजेन्द्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने जीत हासिल की। बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के राघव चड्‍ढा को 3 लाख से ज्यादा वोटों को हराया।
 
2.दिल्ली चांदनी चौक से भाजपा के हर्षवर्धन  ने जीत हासिल की।
3.हंसराज हंस उत्तर-पश्‍चिम दिल्ली में जीत हासिल की
 
4.  उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को 3,66,102 वोटों से पराजित किया।

5. पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी क्रिकेटर गौतम गंभीर ने हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंदरसिंह लवली को 3 लाख से ज्यादा वोटों से पराजित किया।
 
 
महाराष्ट्र- 
1. सोलापुर में कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे को भाजपा के जयसिद्धेश्वर ने हराया।
2. मुंबई में कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर को भाजपा के गोपाल शेट्‍टी ने हराया।
3. बारामती लोकसभा सीट से राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने भाजपा की कंचन राहुल कुल को 1,55,774 वोटों के अंतर से हराया।
5. मुंबई उत्तर-मध्य में बीजेपी की पूनम महाजन कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया।
 
 
पंजाब-
1. भटिंडा पंजाब से हरसिमरत कौर ने जीत हासिल की।
2. गुरदासपुर पंजाब से बीजेपी के सनी देओल जीते। 
3. कांग्रेस के मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब से जीत हासिल की। 
4. चंडीगढ़ से अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने जीत हासिल की।
 
राजस्थान-
1. झालावाड़-बारां सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।
3. राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा के मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने कृष्णा पूनिया को हराया। 
 
 
अन्य क्षेत्र के दिग्गज-
1. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से 5.57 लाख वोटों के अंतर से निर्वाचित घोषित किए गए। शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सीजे चावडा को परास्त किया।
2. हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से भाजपा के अनुराग ठाकुर जीते।
4. हैदराबाद में एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी ने जीत हासिल की।
5. गुलबर्ग सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भाजपा के उमेश जाधव ने 95,452 वोटों के अंतर से हराया।
6. तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर ने जीत हासिल की। 
7. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शुरुआती रुझानों में आसनसोल लोकसभा सीट ने मुनमुन सेन को हराया। 
8. कर्नाटक के तुमकुर से पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा हार गए। उनके पोते एवं मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को भी करारी हार मिली।   
10. जम्मू उधमपुर से डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। 
11 श्रीनगर से फारुख अब्दुल्ला ने जीत हासिल की। अनंतनाग से महबूबा मुफ्‍ती को हार का सामना करना पड़ा।