शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष सीखें
Written By WD

जन्मकुंडली के 12 भाव और सूर्य

कुंडली में कहां बैठा है सूर्य, जानिए असर

जन्मकुंडली के 12 भाव और सूर्य -
सूर्य सौरमंडल का केंद्र और सभी ग्रहों में प्रमुख है। यह मानव के रक्त और रक्तप्रवाह पर अनुशासन रखता है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है। सिंह राशि वाले राजसी भोजन और भव्य परिवेश को अधिक पसंद करते हैं। वे चापलूसी पसंद होते हैं। वे शीघ्र कुपित हो जाते हैं और उन्हें चापलूसी द्वारा शीघ्रता से बहकाया जा सकता है।

जन्मकुंडली के भिन्न-भिन्न घरों में सूर्य की उपस्थिति का फलादेश भी भिन्न-भिन्न होता है।


FILE



प्रथम भाव (प्रथम घर)- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति नेत्ररोगी, आलसी संतति के कारण चिं‍तित, भ्राताओं से विरोध तथा अशक्त शरीर वाला होता है।


FILE


द्वितीय भाव- इसमे सूर्य हो तो व्यक्ति खर्चीला, उदार, मुख व नेत्र रोगी, कर्जदार, परिवार वालों से कष्ट पाने वाला होता है।


FILE


तृतीय भाव- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति शौर्यशील व पराक्रमी होता है। उदार स्वभाव, धन संपन्न, तीव्र व कुशाग्र बुद्धि, सुंदर शरीर, दृढ़ निश्चयी, प्रवासप्रिय तथा कार्यों के प्रति आसक्ति भाव रखने वाला होता है।


FILE


चतुर्थ भाव- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति पि‍तृधन से हीन, मानहानि पाने वाला, भाई-बहनरहित, अल्पमात्रा में माता का सुख भोगने वाला, सदैव चिंतित रहने वाला होता है।


FILE


पंचम भाव- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति चंचल, यात्राप्रेमी, उदार, व्यापार से लाभ पाने वाला, कपटी, विलासी, क्रूर स्वभाव वाला, कलाप्रेमी होता है।


FILE


षष्टम भाव- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति अत्यंत स्वाभिमानी, स्पष्ट कहने वाला, माता का सुख पाने वाला, रोगी पत्नी वाला तथा आजीवन संघर्षशील रहने वाला होता है।


FILE


सप्तम भाव- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति क्रोधी, स्त्री सुखरहित, स्त्री के वश में रहने वाला, अधिक बोलने वाला, भाग्यशाली होता है।


FILE


अष्टम भाव- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति चंचल, दानी पंडितों की सेवा करने वाला, वाचाल, रोगों से युक्त होता है।


FILE


नवम भाव- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति सत्यभाषी, सुंदर, अपने परिवार का उपकार करने वाला, देवता व ब्राह्मणों से प्रेम रखने वाला धनसंपन्न, दीर्घायु, सुंदर तथा व्यावसायिक प्रगति वाला होता है।


FILE


दशम भाव- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति गुणसंपन्न, सुख प्राप्त करने वाला दानी और अभिमान युक्त होता है।


FILE


एकादश भाव- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति धनी, चंचल, शरीर से दुर्बल, सरकारी सेवा पाने वाला एवं क्रांतिकारी विचारों से युक्त होता है।

FILE


द्वादश भाव- इसमें सूर्य हो तो व्यक्ति पितृसुख रहित, दरिद्रतायुक्त, धनहीन, पीड़ित, भ्रष्टशील होता है।

पुरातन ग्रंथों में दान से पाप का नाश होना दर्शाया गया है। जिस ग्रह से व्यक्ति पीड़ित होता है उस ग्रह का दान उसे करना चाहिए। यदि व्यक्ति सूर्य ग्रह से पीड़ित हो तब उसे क्षत्रिय जाति के अधेड़ आयु के व्यक्ति को, रविवार के दिन दोपहर के समय माणिक (रत्न), सोना, तांबा अथवा गुड़ आदि (उसके सामर्थ्य के अनुसार) दान करना चाहिए