बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष सीखें
  4. Hatheli
Written By

आपकी हथेलियों का रंग कुछ कहता है...

आपकी हथेलियों का रंग कुछ कहता है... - Hatheli
ज्योतिष में किसी का भी हाथ देखते समय जातक की हथेली के रंग को भी ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। हथेली के रंग भी जातक के जीवन का एक दर्पण है। 

 

मात्र हथेली को थोड़ा स्पर्श कर दबाने से रंग परिवर्तन होता है और यही रंग परिवर्तन जातक के स्वाभाविक जीवन के मूल्यों को आंकने का एक तरीका हस्त परीक्षक को मिलता है।


1. हथेली का रंग गुलाबी हो तो जातक स्वस्थ, प्रेम, दया, करुणा का सागर, सहृदय, शालीन, परिश्रमी, भावुक, उन्नतिशील, उच्च आदर्श विचार वाला, जीवन जीने की कला का गुणी अर्थात सभी मानवीय गुणों का पारखी धनी होगा।


 
2. हथेली में काले एवं धब्बेदार रंग वाला जातक दुष्प्रवृत्ति का होगा अर्थात जीवन असफलताओं से भरा हुआ होगा।

 
यह भी पढ़ें :
 
 

 
 
 

 

 


3. नीले रंग की हथेली रक्त विकार, रोगी जीवन के प्रति उदासीनता का प्रतीक है। 

4. हथेली पीले रंग लिए हुए हो तो जातक में रक्त की कमी, किसी न किसी रोग से पीड़ित, मंदबुद्धि, कर्महीन, अस्वस्थ अर्थात जीवन में असफलताओं का सामना करते रहना।

5. हथेली में लाल रंग वाले क्रोधी स्वभाव, अदूरदर्शिता, विवेकहीन, अविश्वासी व सनकी होते हैं। हथेली में पसीना व मटमैलापन भी इन्हीं बातों को दर्शाता है। 



6. सफेद रंग रक्त की कमी से भी हो सकता है। स्वच्छ सफेद रंग आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक भी कहा जा सकता है। 



यह भी पढ़ें :