गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. World's peculiar law
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 20 मई 2016 (14:31 IST)

ये हैं उटपटांग कानून

ये हैं उटपटांग कानून - World's peculiar law
दुनिया भर के देशों में कई ऐसे कानून हैं जिन्हें सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। एक नजर ऐसे ही उटपटांग कानूनों पर।
 
बल्ब बदलने का कानून : बल्ब बदलना कितना मुश्किल होता है? ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के लोग शायद कहेंगे, बहुत मुश्किल। आबादी के लिहाज से देश के दूसरे बड़े राज्य विक्टोरिया में पेशेवर इलेक्ट्रिशियन से ही बल्ब ब
दलवाने का कानून है। ऐसा न करने वालों को 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है।
 
टॉयलेट फ्लश का कानून : स्विट्जरलैंड की रिहाइशी इमारतों में रात को 10 बजे के बाद टॉयलेट का फ्लश चलाना गैरकानूनी है। सरकार के मुताबिक फ्लश से ध्वनि प्रदूषण होता है। होटलों को इससे छूट है।
 
चुईंगम बैन : सिंगापुर में चुईंगम चबाने पर पाबंदी है। इसे बड़ी सख्ती से लागू भी किया जाता है। 2004 में चिकित्सकीय कारणों से कुछ लोगों को चुईंगम चबाने की छूट दी गई। हालांकि इन लोगों को भी चुईंगम डॉक्टर से खरीदना पड़ता है।
 
हंसो या फंसो : इटली के मिलान प्रांत के निवासियों को हमेशा मुस्कुराते रहना पड़ता है। वरना उन पर जुर्माना ठोंका जा सकता है। हालांकि अस्पताल और अंतिम संस्कार में जाने वालों को इस नियम से छूट मिलती है।
 
दांत काटने का कानून : अमेरिका के लुजियाना प्रांत में अगर आपने किसी को असली दांतों से काटा तो इसे 'साधारण हमला' माना जाएगा। लेकिन अगर नकली दांतों से काटा तो इसे 'गुस्से से भरा हमला' माना जाएगा।
अंडरवेयर सुखाने का नियम : अमेरिकी राज्य मिनीसोटा में महिला और पुरुष के अंडरवेयर एक ही रस्सी पर एक साथ सुखाना गैरकानूनी है।
 
पालतू जानवर से सेक्स : ईरान का कानून अपने पालतू जानवर से सेक्स करने की इजाजत देता है। लेकिन सेक्स के बाद जानवर को मारने या उसका मीट किसी और को खिलाने की अनुमति नहीं देता। जंगली जानवर से सेक्स करना गैरकानूनी है।
 
चिल्लर अपने पास रखो : कनाडा में अगर किसी चीज का दाम 10 डॉलर से ज्यादा हो तो आप भुगतान सिक्कों में नहीं कर सकते। आपको नोट निकालना ही पड़ेगा।
 
याद रखना जन्मदिन ; सेंट्रल साउथ प्रशांत में बसे द्पीय देश समोआ में पत्नी का जन्मदिन भूलना अपराध है।
 
जोर से न गाना : होनोलुलू में सूरज डूबने के बाद ऊंची आवाज में गीत गाना गैरकानूनी है।
 
जेल से भागो : डेनमार्क में जेल से भागने की कोशिश करना अपराध नहीं है।
ये भी पढ़ें
सेक्स पार्टनर को रिझाने का रहस्य