बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. These Eat increase immunity
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 अप्रैल 2015 (11:34 IST)

ये खाएं इम्यूनिटी बढ़ाएं

ये खाएं इम्यूनिटी बढ़ाएं - These Eat increase immunity
शरीर की प्रतिरोधी क्षमता यानि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको दवाएं खाने की जरूरत नहीं है। कई प्राकृतिक उत्पाद आपके खूब काम आ सकते हैं।
अदरक : सुगंधित अदरक में कई गुण होते हैं। आयुर्वेद में इससे बुखार कम करने, हाजमा या खराब गला ठीक करने और खांसी में आराम मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा अदरक में कुछ खास संक्रमणरोधी गुण भी होते हैं।
 
 

लहसुन : भारतीय खाने में खूब इस्तेमाल होने वाले लहसुन में एलिसिन नामका खास तत्व होता है। इससे खून की सफेद रक्त कणिकाओं को बढ़ावा मिलता है, जो कि शरीर में वायरसों और दूसरे संक्रामकों को मारने का काम करते हैं।

एलिसिन उन कोशिकाओं को भी सक्रिय करता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। सर्दी जुकाम और सांस की कई परेशानियों से लड़ने में लहसुन को काफी प्रभावी पाया गया है।
 
 
प्याज : एलिसिन नामका तत्व प्याज में भी होता है। भारतीय रसोई में प्याज की एक खास जगह है। इसके अलावा प्याज में क्वेरसेटीन नामका खास तत्व भी पाया जाता है, जो शरीर में प्रतिरोधी कोशिकाओं के केन्द्र में म्यूकस बनाने में मदद करता है।
 
 
मिर्च : कई रंगों की मिर्च में अलग अलग तरह के प्राकृतिक विटामिन मिलते हैं। मिर्च में पाए जाने वाले विटामिन सी और फ्लेविनॉयड सर्दी, जुकाम और बुखार जैसे रोगों से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।
 
नींबू : विटामिन सी का एक प्रमुख स्रोत नींबू खाने में स्वाद के साथ साथ शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता भी देता है। पौधों के इसी परिवार के संतरे जैसे फल भी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत मददगार होते हैं।
 
 

मशरूम : पिछले कई दशकों से दुनिया में कई जगह लोग मशरूम को शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद मानते आए हैं। रिसर्चरों को पता चला है कि ये फंजाई शरीर में सफेद रक्त कणिकाओं के उत्पादन और उनकी सक्रियता को बढ़ाती है।